चित्रकूट में घूमने के प्रसिद्ध स्थान और भगवान कामतानाथ के भव्य दर्शन || Famous Places to Travel Tour in Chitrakoot and grand darshan of Lord Kamatnath

 Govind Soni
0

 


चित्रकूट में घूमने के प्रसिद्ध स्थान और भगवान कामतानाथ के भव्य दर्शन

Famous Places to Travel Tour in Chitrakoot and grand darshan of Lord Kamatnath 

चित्रकूट धाम हिंदुओं का पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थल है। चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य के बीच में स्थित सतना जिले के अंदर हैं। इस धाम पर देश के पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी बहुत आते हैं। आईए आज के इस लेख के अंदर हम चित्रकूट धाम के बारे में विस्तृत वर्णन करते हैं।


चित्रकूट धाम हिंदुओं का पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थल है। चित्रकूट धाम मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित बहुत ही प्राचीन धार्मिक स्थल हैं। इस धाम का इतिहास महाकाव्य रामायण से जुड़ा हुआ है। भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के समय, उनका 11 वर्ष तक इसी चित्रकूट के अंदर रहे थे। 

आईए आज के इस लेख के अंदर हम चित्रकूट धाम के बारे में विस्तृत वर्णन करते हैं

चित्रकूट में घूमने के स्थान | Travel Tour in Chitrakoot
चित्रकूट में घूमने के स्थान | Travel Tour in Chitrakoot


चित्रकूट के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 


कामदगिरि पर्वत

यहां पर कामदगिरि पर्वत है जिसकी तलहटी के अंदर कामदगिरि जी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस पर्वत को जब हम देखते हैं तो यह धनुष आकार का पर्वत है। कामदगिरि पर्वत के चारों ओर परिक्रमा दी जाती है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु लोग स्नान करने के बाद, इस पर्वत के चारों ओर परिक्रमा देते हैं। इस परिक्रमा को पूर्ण करने में लगभग एक-दो घंटे का समय लग जाता है। 


लक्ष्मण पहाड़ी

कामदगिरि पर्वत के नजदीक ही यह पहाड़ी स्थित है। इस पहाड़ी पर आपको भगवान राम, लक्ष्मण और भरत का मंदिर देखने को मिलता है। आने वाले श्रद्धालु लोग इस मंदिर के अंदर खंबे लगे हुए हैं, जिससे वह गले लगा कर मिलते हैं। यह यहां की एक परंपरा और आस्था है। लक्ष्मण पहाड़ी पर जाने के लिए आपको सीढियां चढ़ना पड़ता है। इसके अलावा यहां पर रोपवे की भी सुविधा उपलब्ध है। 


रामघाट चित्रकूट

रामघाट यहां का प्रसिद्ध और सुंदर घाट है, जो मंदाकिनी नदी के किनारे बना हुआ है। राम जी के पिताजी‌ राजा दशरथ जी की हस्तियों का विसर्जन इसी घाट पर किया हुआ है। रामघाट के पास नदी के अंदर आपको सैकड़ो की संख्या में नाव दिख सकती है, जिसके अंदर आप सैर कर सकते हैं। 


गुप्त गोदावरी गुफा

गुप्त गोदावरी गुफाएं बड़ी रहस्य से भरी हुई है। यह लगभग 900 साल पुरानी गुफाएं हैं। यह गुफाएं रामघाट से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गुफा की अंदर चट्टानों से लगातार जल धाराएं झरने निकलते रहते हैं। 


गुफा के अंदर हिंदू देवी देवताओं के मंदिर बने हुए हैं 

यहां पर आने का ₹20 शुल्क लिया जाता है। 


हनुमान धारा

यह पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर जाने के लिए 360 सीढियां चढ़ना पड़ता है। हनुमान धारा पर रोप वे की भी सुविधा उपलब्ध है। 

पौराणिक समय में हनुमान जी ने लंका में आग लगाई थी, उसके बाद हनुमान जी इसी पहाड़ी पर आकर रुके थे। और अपना गुस्सा शांत किया। तथा यहां पर बहती हुई ठंडी जलधारा में छलांग लगाई।


जल प्रपात एवं दंतेवाड़ा काली माता मंदिर

दंतेवाड़ा में मां काली का मंदिर है, जहां पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। जल प्रताप जाने के लिए आपको पहले से ही निजी वाहन बुक करवाना होता है। क्योंकि इस स्थान पर जाना थोड़ा कठिन है और यातायात के साथ उपलब्ध नहीं है। इसीलिए अपना खुद का वाहन या निजी वाहन बुक करके जाना पड़ेगा। 


सती अनुसुइया मंदिर

सती अनसूया का मंदिर घने जंगलों में स्थित है। यह चित्रकूट से लगभग 16 में कीमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर पर जाने के लिए आपको विभिन्न साधन मिल जाएंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी स्थान पर माता सती ने कठिन तपस्या करते हुए मंदाकिनी नदी को इसी स्थान पर उतर गया था।


चित्रकूट की यात्रा करने का उपयुक्त समय 

चित्रकूट एक धार्मिक पवित्र और प्रसिद्ध स्थल है। यहां पर दीपावली के आसपास त्योहारों के समय मेला लगता है। जिस समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। हर महीने की अमावस्या को यहां पर मेला लगता है। अगर आप चित्रकूट धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो फरवरी से लेकर अप्रैल तक उसके बाद आप अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक, इन्हीं महीना में मौसम अच्छा रहता है

, और चित्रकूट की यात्रा कर सकते हैं।


चित्रकूट धाम की यात्रा कैसे करें 

हवाई मार्ग 

चित्रकूट के अंदर हवाई अड्डा स्थित है। यहां से लखनऊ के लिए साप्ताहिक उड़ने बहुत आयात में जाती है, शुक्रवार और मंगलवार को यह उड़ान रहती है। चित्रकूट से पास दूसरा बड़ा हवाई अड्डा प्रयागराज का है, जो यहां से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 


सड़क मार्ग 

चित्रकूट आने के लिए सड़क मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध है। आप देश के बड़े शहरों से चित्रकूट के लिए अपना खुद का निजी वाहन या सार्वजनिक वाहन के माध्यम से आ सकते हैं।


रेल मार्ग 

चित्रकूट धाम से 8 किलोमीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन है। 

देश के बड़े शहरों से चित्रकूट के लिए आपको ट्रेन में मिल 

जाएगी। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !